फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश के इस जिले में थाने की बाउंड्री तोड़ने पहुंचा बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन आमने-सामने; जानें फिर क्या हुआ

Wed, 28 Aug 2024 10:56 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

शहर के खजुरिया रोड पर अतिक्रमण हटाने के अभियान से दो दिन पहले जिला पंचायत कार्यालय ने अपनी बाउंड्री व गेट को ध्वस्त कर दिया था। शनिवार को अभियान शुरू हुआ तो स्थानीय लोग भी अधिकारियों से यही सवाल पूछ रहे थे कि सरकारी अतिक्रमण कब टूटेगा? जब थाने की बाउंड्री की बारी आई तो थानाध्यक्ष ने बाउंड्री तोड़ने से रोकने की बातें की।
विज्ञापन
थाने के सामने खड़ा बुलडोजर, दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खजुरिया रोड पर शनिवार को चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में थाने की बाउंड्री तोड़ने से पहले पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बीच सड़क पर आमने सामने हो गए थे। थाने की बाउंड्र्री के सामने बुलडोजर पहुंचा तो सीओ अरूणकांत सिंह एवं कोतवाल संतोष तिवारी अपना पक्ष रखने लगे, जबकि प्रशासनिक अधिकारी एडीएम उमाशंकर एवं एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र भी बाउंड्री को तत्काल तोड़ने पर अड़ गए थे।

विज्ञापन



हालांकि, करीब 20 मिनट बाद बाउंड्री पर बुलडोजर चलने लगा। इस मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे। शहर के खजुरिया रोड पर अतिक्रमण हटाने के अभियान से दो दिन पहले जिला पंचायत कार्यालय ने अपनी बाउंड्री व गेट को ध्वस्त कर दिया था तो स्थानीय लोगों में भी अच्छा संदेश गया था।
विज्ञापन


शनिवार को अभियान शुरू हुआ तो स्थानीय लोग भी अधिकारियों से यही सवाल पूछ रहे थे कि सरकारी अतिक्रमण कब टूटेगा? उसके बाद सबसे पहले एसडीएम ने तहसील की बाउंड्री तोड़ने का काम शुरू करा दिया। जब थाने की बाउंड्री की बारी आई तो थानाध्यक्ष ने बाउंड्री तोड़ने से रोकने की बातें की।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां की जा रही है। इस कार्यक्रम बाद थाने की बाउंड्री तोड़ी जाए। इस मामले में एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने कहा कि कुछ प्रतिरोध के दौरान थाने की बाउंड्री तोड़ी गई, बातचीत के बाद आपसी समन्वय स्थापित किया गया, जबकि सीओ अरूणकांत सिंह ने कहा कि पुलिस ने थाने की बाउंड्री तोड़ने से नहीं रोका, बल्कि दो दिन बाद तोड़ने की बात कही जा रही थी।

थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आस्था पूर्वक मनाई जाती है, जिसके सजावट की तैयारी की जा रही है। इस धार्मिक कार्यक्रम के बाद बाउंड्री तोड़ने की मांग की जा रही थी। इस आयोजन में पुलिस के साथ शहर के लोग भी भक्तिभाव से शामिल होते हैं। इसके साथ ही पुलिस ने मांग की है कि नगर पालिका की ओर से थाने की बाउंड्री बनाई भी जाए। जनहित के कार्य में पुलिस असहयोग नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें