जिला अस्पताल पहुंच घायल बच्चे के इलाज की जानकारी डीएम ने ली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर ककरहवा के मोहाना थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बूड़ा में बृहस्पतिवार को ध्वजारोहण के लिए झंडा लगाने वाले पाइप को लगाते समय करंट के संपर्क में आ गया। इससे चार बच्चे झुलस गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
15अगस्त के अवसर पर विकास खंड बर्डपुर के प्राथमिक विद्यालय बूडा में विद्यालय के चार बच्चे सुबह 7 बजे कर 30 मिनट पर स्कूल प्रांगड में ध्वजारोहण के लिए पाइप गाड़ते समय हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गए, जिससे चार बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को मुहाना और ककरहा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बिल्डिंग बनते समय गांव के लोगों ने हाईवोल्टेज तार को ले कर विरोध किया था। लेकिन, जिम्मेदार लोगों ने किसी की बात नहीं मानी। नतीजा, करंट की चपेट से राम लाल पुत्र नंदराम, सूरज पुत्र धर्मराज,अर्जुन पुत्र रामकुमार व अन्य एक छात्र घायल हो गया।