फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर की दीवार ढही, सड़क धंसी

विज्ञापन
नौगढ ब्लाक के कदवा गांव के उत्तर अमृत सरोवर की इंटरलॉकिंग सड़क व दीवाल पानी में गिरे हुए। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
अमृत सरोवर की दीवार ढही, सड़क धंसी
विज्ञापन

- दो माह पूर्व कदवा गांव में 12 लाख से हुआ था निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कदवा गांव के पास स्थित अमृत सरोवर व अन्य निर्माण 12 लाख की लागत से लगभग दो माह पूर्व कराया गया था। बृहस्पतिवार को अमृत सरोवर की दीवार गिर गई। वहीं, सड़क भी धस गई है।
कदवा गांव में अमृत सरोवर बनाने व अन्य निर्माण के लिए 12 लाख रुपये का लगभग का बजट स्वीकृत किया गया। तालाब के चारों ओर पाथवे बनाने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क, तालाब के चारों ओर लाइट, बेंच का भी निर्माण किया।
विज्ञापन

गांव के विनोद उपाध्याय, भोला, रामजीत, बब्लू, ध्रुव जायसवाल, वीरेंद्र और झिगाऊ आदि का कहना है कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई। अमृत सरोवर के चारों इंटरलॉकिंग सकड़ नीचे बैठ गई है। पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कार्य नहीं किया गया है। बीडीओ अरुन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। अमृत सरोवर का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें