ढेबरुआ थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बढ़नी का मामला
मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम के लिए बज रहा था डीजे
ईओ बढ़नी ने ढेबरुआ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। बढ़नी नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने जिला मुख्यालय जा रहे डीजे लदे वाहन को रोकने का आरोप लगाया है। ईओ ने कार्रवाई की मांग की है।
बढ़नी नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने नगर पंचायत से एक वाहन पर डीजे रखकर देशभक्ति गीत बजवाकर भेजा जा रहा था। जैसे ही वाहन नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार आजादनगर में मस्जिद के पास पहुंचा तो कुछ अज्ञात लोगों ने वाहन को रोककर डीजे बंद करवा दिया। साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। यह कार्यक्रम शासन के निर्देश पर आयोजित था।
ईओ ने डीएम, एसपी व एसडीएम को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि ईओ की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।