संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिवहन विभाग की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में सड़क सुरक्षा संवाद के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में जिले के अमित, श्याम, मंजू व विजयलक्ष्मी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला में प्रदेश के 75 जनपदों से चार-चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल, मंजू गौतम, काउंसलर श्याम शर्मा व विजयलक्ष्मी भी इसमें शामिल हुए।
इसमें सड़क सुरक्षा संवाद प्रश्नावली के तहत क्विज प्रतियोगिता में अमित कुमार शुक्ल और श्याम शर्मा ने सही उत्तर देकर पुरस्कार स्वरूप हेलमेट प्राप्त किया। उन्हें परिवहन प्रवर्तन अधिकारी और आयुक्त स्काउट नौशाद अली सिद्दीकी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट राकेश कुमार सैनी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, बीएसए शैलेश कुमार, समर बहादुर सिंह, स्काउट कमिश्नर करुणा कांत, गाइड कमिश्नर अर्चना सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।