फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वैदिक मंत्रों के बीच भक्तों ने कलश में भरा जल, श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित एसके इंटर मीडिएट काॅलेज से सोमवार को भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। जहां सभी ने सरयू नदी तट पर वैदिक मंत्रों के बीच कलश में जल भरा। जिसे कथा मंडप में स्थापित कराया गया। जयघोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो गया था।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर से भक्तों ने कलश यात्रा निकाला। जो बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम के रास्ते नगरपालिका मार्ग से सरयू नदी तट पर पहुंची। जहां सभी ने कलश में जल भरा। कलश यात्रा में महिलायें मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। वहीं युवा वर्ग जयघोष करते हुए चल रहा था। पितांबर वस्त्र धारण किए भक्त आकर्षण में रहे। मौके पर अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास अनमोल मिश्र, अंचल पाठक, आदर्श पाठक, पंकज पाठक, कपिल मुनि, कृष्ण पांडेय, प्रिंस पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें