फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम सकते हैं एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के पहिए

विज्ञापन
16 अक्टूबर के बाद बंद हो सकती है एएलएस एंबुलेंस सेवा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
थम सकते हैं एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के पहिए
विज्ञापन

सेवा प्रदाता की ओर से चार एंबुलेंस के 16 कर्मियों को मिला नोटिस
एएलएस एंबुलेंस के न चलने से बढ़ेगी गंभीर मरीजों की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रदेश में जल्द ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के पहिए थम सकते हैं। एंबुलेंस संचालन का काम देख रही कंपनी जीवीके इएमआरआई ने जिले की चार एएलएस एंबुलेंस से जुड़े 16 कर्मचारियों को नोटिस भी थमा दिया है। नोटिस में 16 अक्तूबर से सेवाएं समाप्त करने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में करीब ढाई सौ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी हैं, जिसमें जिले में संचालित चार एएलएस के 16 कर्मचारी भी शामिल हैं। दरअसल, सेवा प्रदत्त कंपनी का प्रदेश सरकार से अनुबंध 16 अक्तूबर को खत्म हो रहा है। इसको लेकर कंपनी ने एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया है। सभी कर्मचारियों से कहा गया है कि अपनी ड्यूटी के अंतिम दिन वो लोग सभी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट, फाइल्स, रिकॉर्ड व संस्थान का बाकी समान वापस कर दें। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 102, 108 एवं एएलएस एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमर गुप्ता ने सेवा प्रदाता की ओर से दिए नोटिस पर आक्रोश व्यक्त किया है। आरोप लगाया कि सीएम की सख्ती के बाद भी एंबुलेंस चालकों एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों को सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआई समय से वेतन भुगतान नहीं कर रही है, उल्टे सेवा समाप्त करने को नोटिस दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस वापस लेने के लिए पत्र लिखा है। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर नीरज चौबे ने बताया कि अनुबंध 16 अक्तूबर के बाद भी बहाली के लिए सेवा प्रदाता और सरकार के बीच बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें