भारतभारी। पवित्र रमजान को लेकर लोग अल्लाह की इबादत में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। बड़ों के साथ मासूम बच्चे भी रोजा रखकर इबादत में मशगूल है। इसी क्रम में डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम हल्लौर निवासी खुशतर रिजवी के छह वर्षीय बेटे मोहम्मद जर्रार और आठ वर्षीय बेटी वरा जेहरा ने शुक्रवार को अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा। इसपर बच्चों की हौसला अफजाई के लिए उनके माता-पिता ने रोजा कुशाई कराई। इसमें बच्चों के दोस्तों ने एक साथ बैठकर मगरिब की नमाज के बाद बैठकर रोजा इफ्तार किया। मोहम्मद जर्रार और वरा ने अपने हाथ उठाकर अल्लाह से अपने माता पिता और रिश्तेदारों की सलामती की दुआएं मांगी। सभी लोगों ने रोजा रखने वाले बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान अरशद, जौहर, गाजी, अयान, असकरी, जैनब, दयान, मोहम्मद हमजा आदि मौजूद रहे।