भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में हल्का लेखपाल पर चकरोड की पैमाइश किए बिना रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया गया है। ग्राम सरोथर कठौतिया निवासी ओम प्रकाश तिवारी ने पिछले वर्ष सात जून को गांव के चकरोड की पैमाइश कर खाली कराने की गुहार एसडीएम से लगाई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि चकरोड पर अतिक्रमण होने से खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर ले जाने में दिक्कत होती है। पहिया फिसल कर दूसरे के खेत में जाने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। करीब एक साल बाद भी पैमाइश नहीं हुई तो उन्होंने 16 अप्रैल 2023 को आईजीआरएस पर पैमाइश कराने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल ने बिना बिना पैमाइश व अतिक्रमण खाली कराए ही, रिपोर्ट लगा कर मामले को निस्तारित करा दिया। इस संबंध में एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि बिना पैमाइश के अगर फर्जी रिपोर्ट लेखपाल ने लगाया है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी साथ ही जल्द पैमाइश कराया जाएगा।