सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र किशुंधरजोत गांव के पास बांसी-इटवा मार्ग शुक्रवार रात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती जख्मी हो गए। उन्हें बांसी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एकडेंगवा गांव निवासी असलम मोहम्मद अली चौधरी (50) बांसी की ओर सेे पत्नी सबरुन्निशा के साथ घर की ओर आ रहे थे। अभी वह बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित किशुंधरजोत गांव के आगे पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती जख्मी हो गया। लोगों ने उन्हें बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद