फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Mon, 02 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की से छेड़खानी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी युवक पीड़ित लड़की के घर पर चढ़कर हाथ में डंडा लेकर मारने की धमकी और गालियां भी दे रहा है। लड़की के मना करने पर कि वह लोग धार्मिक कार्य कर रहे हैं। आप यहां गाली मत दीजिए नहीं तो हम पुलिस बुलाएंगे, जिस पर आरोपी पुलिस को भी चुनौती देता है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पीड़िता के पिता ने पथरा थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें