इटवा। मतदाता सूची 2003 और एसआईआर फॉर्म की ऑनलाइन मैपिंग में भारी अनियमितताओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता डाॅ. नादिर सलाम ने एसडीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उसके निदान की मांग की है।
तहसील कार्यालय में एसडीएम इटवा को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस नेता ने कहा है कि बीएलओ के पास पुरानी मतदाता सूची उपलब्ध न होने से बड़ी संख्या में मतदाता परेशान हैं। गलत मैपिंग के कारण कई मतदाताओं के फॉर्म तीसरे कॉलम में दर्ज हो जा रहे हैं, जिसके चलते अधिकांश मतदाताओं के खिलाफ नोटिस जारी होने की काफी सम्भावना है। कई लोग सही दस्तावेज जमा करने के बावजूद गलत कैटेगरी में दर्ज हो रहे हैं।
ऐसे में सिस्टम की गलती के चलते किसी भी मतदाता को नोटिस जारी न किया जाए व इस संबंध में प्रशासन तुरंत आधिकारिक सूचना जारी करें।