फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में सुरक्षा के नाम पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रखा बाजार

विज्ञापन
सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर में व्यापारियों ने सशस्त्र बल के विरोध में कृष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवा। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आह्वान पर सोमवार को कृष्णानगर और बहादुरगंज के सीमावर्ती बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सशस्त्र पुलिस बल और यातायात पुलिस चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी दे रही है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश शर्मा ने कहा कि सशस्त्र पुलिस बल और यातायात पुलिस ने चेकिंग और जवाबी कार्रवाई के नाम पर कृष्णानगर के आसपास आम जनता, छोटे व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान किया है। इसके विरोध में बाजार बंद रखा गया है। एसोसिएशन के आह्वान के बाद कृष्णानगर बहादुरगंज बाजार बंद है। निजी एवं किराए के वाहन नहीं चल रहे हैं। बाजार बंद होने से कृष्णानगर का सीमावर्ती बाजार सुनसान है।
विज्ञापन

अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 23 मई से ही किसान आंदोलन करने को मजबूर हैं, क्योंकि सशस्त्र पुलिस बल उन्हें निरीक्षण के बहाने गिरफ्तार कर रहा है तथा उनसे सीमा शुल्क वसूल रहा है, जिससे खाद, शादी-ब्याह का सामान लाने वाले तथा खुदरा व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी हो रही है।
कृष्णानगर नगर समिति के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने कहा कि वे सशस्त्र पुलिस बल और यातायात पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ व्यापारियों के विरोध के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं। 23 मई को सशस्त्र पुलिस बल ने तस्करी के संदेह में बहादुरगंज में छापा मार कर 32 बोरी यूरिया खाद जब्त की थी।
सशस्त्र पुलिस बल बटालियन 28 के कमांडर सशस्त्र अधीक्षक नेत्रा केसी ने बताया कि इसी बात का वर्तमान में विरोध हो रहा है। स्थानीय लोगों ने वाहन से यूरिया उर्वरक छीन लिया। रविवार को जिले के सात राजनीतिक दलों ने मुख्य जिला अधिकारी दिल कुमार तमांग का ध्यान बहादुरगंज में किसानों द्वारा लाए गए उर्वरक की जब्ती की ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने चिंता पत्र में उल्लेख किया कि जब किसान भारत से उर्वरक और अन्य कृषि सामग्री लाते हैं, तो सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके और उनसे सीमा शुल्क वसूल कर अनावश्यक कष्ट पहुंचाती है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें