फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिनी किट वितरण योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

Fri, 31 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। भाकियू टिकैत गुट के जिला प्रभारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने मिनी किट वितरण योजना में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष के इटवा स्थित आवास पर दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि जिला स्तरीय कृषि अधिकारी की ओर से कृषि खरीफ में यूपी एग्रीज योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए चयनित पांच विकास खंडों के 150 गांवों के किसानों को निशुल्क ढैंचा व धान के बीज का वितरण किया जाना था। इसके लिए शासन ने जनपद के लिए दो हजार क्विंटल ढैंचा व 300 क्विंटल धान का बीज उपलब्ध कराया था लेकिन इन बीजों का किसानों में न वितरित कर व्यापारियों को बिक्री कर दी गई।
इस संबंध में कृषि उपनिदेशक राजेश कुमार ने बताया कि यह वितरण विकास खंडों में स्थित गोदामों से किया जाता है। किसान अपना अंगूठा लगाकर ही ढैंचा व धान का बीज प्राप्त कर सकता है। बगैर अंगूठे का निशान लिए बीज दिया जाना संभव नहीं है। आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें