फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी को भगा ले जाने का आरोप

Sun, 10 Dec 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को ले जाने वाला व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है और वह तीन बच्चों का पिता है। पीडि़त किशोरी के पिता ने डुमरिमागंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया है कि उसकी करीब 17 वर्षीय लड़की घर पर रहती है। गांव के ही दूसरे समुदाय का व्यक्ति जो मुंबई में रहता है। वह लड़की से फोन पर बात करते हुए बहला फुसला कर उसे अपने बातों में फंसा लिया। इसके बाद बुधवार को भगा ले गया। जानकारी होने पर देखा तो घर में रखा करीब तीन लाख का जेवर के साथ ही 80 हजार नकदी भी साथ ले गई। पीड़ित पिता ने डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस लगी है, जल्द ही लड़की को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें