फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंदरों ने महिला पर किया हमला, जख्मी

Sun, 10 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी गांव का है मामला
विज्ञापन


शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी गांव के चौराहे पर बंदरों के आतंक से क्षेत्र के लोग भयभीत है। शनिवार एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के पल्टादेवी गांव के टोला शिवनगर निवासी विद्यावती पत्नी सर्वजीत शनिवार को चौराहे पर आई थी। उसी दौरान बंदरों का एक झुंड उनपर हमला कर दिया। यह घटना देखकर स्थानीय लोगों बंदरों के चंगुल से महिला छुड़ाकर एक मेडिकल पर इलाज कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते दिनों में बंदर पल्टादेवी चौराहे पर कई बच्चे व महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया है। बंदरों के आतंक से पल्टादेवी मंदिर परिसर सहित पल्टादेवी चौराहा पर बंदरों के आतंक से फुलवारियां, झंडे नगर, रमगढ़वा, सीतारामपुर, बेलवनवा, शिवनगर क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। क्षेत्र अशोक चौधरी, रविंद्र चौधरी, मुर्तजा, वाजिद अली, किशुन दयाल, महफूज, राम अवतार, अब्दुल कयूम, गोविंद लाल, टाइगर, विवेक श्रीवास्तव आदि लोगों ने विधायक, सांसद, शासन प्रशासन व वन विभाग से इन बंदरों पकड़वाने की गुहार लगाई है। कहा कि अगर ये बंदर पकड़े नहीं जाएंगे तो कई लोगों को घयाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें