शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चबजौवा गांव निवासी बिस्मिल्लाह ने एसडीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि नलकूप के नाम से अभिलेखों में दर्ज भूमि सरकारी है। गांव के कुछ लोगों ने इस पर मकान व शौचालय बना लिया है। अब सरकारी भूमि पर नाली बना रहे हैं, जिससे सरकारी भूमि का पूर्ण रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है, जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद