उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में संकल्प व शपथ लेते बच्चे। स्रोत विज्ञप्ति
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा व प्राथमिक विद्यालय महथा सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भूजल सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों का बच्चों ने भूजल संरक्षण के लिए संकल्प व शपथ ली। शिक्षक व पूर्व एआरपी एमएस खान ने मुख्य विचार बिंदु जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित पर बच्चों के बीच जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भूजल सप्ताह 16 से 22 जुलाई के मध्य तक भूजल जागरूकता के उद्देश्य से किया गया है। भूजल के अत्यधिक उपयोग को कम करने, इसे प्रदूषित होने से बचाने, इसे बर्बाद न करने की बात कही। संवाद
微