सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत के राजेंद्र नगर निवासी महेंद्र थाने में शिकायती पत्र देते हुए कुछ लोगों पर मारने-पीटने व धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि वह लखनऊ जाने वाले वाहनों में सवारी बैठाने का काम करते हैं। बुधवार को बैदौला चौराहा पर आधा दर्जन लोग गोलबंद होकर उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सवारी बैठाने की बात को लेकर धमकी देने लगे। इस संबंध में एसओ रमेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद