फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीसी रोड पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया

Wed, 08 Nov 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

-



डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सिसहना गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम डुमरियागंज को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के सीसी रोड पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। अवैध कब्जे को खाली करवाया जाए, जिससे आवागमन सुलभ बना रहे।
क्षेत्र के ग्राम सिसहना निवासी उर्मिला, जगदीश, सुनीता, रामदेव, धनीराम, धर्मराज, राजाराम, हीरालाल, केशव, निर्मला देवी आदि ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर सीसी रोड है। जहां पर गांव का एक व्यक्ति दीवार के बाद रास्ते में निर्माण कर रास्ते को संकरा कर रहा है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम प्रविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र को तहसीलदार को देकर मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें