सिद्धार्थनगर। पिछले दो माह से ब्लॉकिंग का कार्य होने से ट्रेन के मार्ग परिवर्तन व स्थगित होने से रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पिछले दिनों से ट्रेन का संचालन निर्धारित समय से होने से यात्रियों को सहूलियत मिलने लगी हैं।
जिले से होकर 14 जोड़ी ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाता हैं। इसमें से कई ट्रेन का संचालन पिछले कई दिनों से स्थगित था जो लगभग 20 दिन पहले से ही संचालन शुरू हो गया हैं। लेकिन गोरखपुर व लखनऊ के पास ब्लॉकिंग कार्य होने से कई घंटे देर से ट्रेन का संचालन किया जाता था।
लेकिन पिछले कई दिनों से सभी ट्रेन अपने निर्धारित शड्यूल से संचालित होना शुरू हो गया है। इससे अब यात्रियों को ट्रेन से भी बेहतर सफर करने में आसानी हो रही है। जबकि यात्री सुविधा के लिए गर्मी में विशेष ध्यान भी दिया जा रहा हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे दीनानाथ, अभिषेक ने बताया कि पिछले कई महीनों से ट्रेन का संचालन निर्धारित समय से नहीं होने से यात्रियों को असुविधा हो रही थी। लेकिन वर्तमान समय में ट्रेन का संचालन निर्धारित समय से होने लगी है। जिससे यात्रियों को बस से यात्रा नहीं करना पड़ रहा हैं। जिससे यात्री आसानी से यात्रा कर रहे है। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि ब्लॉकिंग कार्य होने से ट्रेन का संचालन प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब यात्रियों को ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।म