फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सभी शिक्षक समय से पूरे करें विभागीय कार्य

Sun, 17 May 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में शनिवार को प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। इसमें बीईओ संतोष कुमार शुक्ल ने शिक्षकों से सभी विभागीय कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने कहा कि समय से कार्य पूरा न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवीन नामांकन प्रक्रिया गतिमान है सभी शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में 20 बच्चों का नामांकन कार्य पूरा करें साथ ही बच्चों की उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी और एमडीएम हाजिरी प्रतिदिन समय से पूरा करें। इसके अलावा विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक व अन्य बैठकों के लिए पदाधिकारी को आमंत्रित करते विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी दें।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक डायरी प्रतिदिन पूरा करें और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्य समय से पूरा करें। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए विभागीय कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें