विकास भवन में सीवीओ को मांग पत्र सौपते बाल पैरा वेट मित्र कार्य सेवा समिति के सदस्य। स्रोत विज्
सिद्धार्थनगर। आल पैरा वेट पशु मित्र कार्य सेवा समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को सीवीओ को मांग पत्र सौंपा। द पैरा वेट व पशुमित्र कार्यकर्ताओं ने मांगों पर विचार कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संताेष श्रीवास्तव ने कहा कि पशुपालन विभाग में शासन के निर्देश पर 25 वर्षों से कार्य किया जा रहा है। इसमें कृत्रिम गर्भायान, टीकाकरण, टैगिंग, बधियाकरण, पशुगणना व प्राथमिक उपचार में सेवाएं दी जा रही हैं। इसके बदले सरकार द्वारा हमें कोई मानदेय नहीं दिया जाता है। इस दौरान दीपेंद्र कुमार, शिवचंद्र, प्रदीप कुमार, आत्यि नाथ, श्याम सुंदर यादव, जनार्दन त्रिपाठी, सुनील कुमार यादव मौजूद रहे। संवादन