नेपाल के सिरहा पुलिस की गिरफ्त में गांजा। स्रोत विज्ञप्ति
खुनुवां। नेपाल के सिरहा पुलिस ने सुखीपुर नगर पालिका-चार पोखरिया, सिरहा में एक घर में छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर मेदी यादव (60 ) के घर से 26 और एक अन्य सहित 27 पैकेट गांजा जब्त किया गया। मकान मालिक फरार है। सिरहा जिला पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि जब्त किए गए 27 पैकेट गांजे का वजन 717.6 किलो है। जब्त गांजे को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जांच और कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय, सिरहा भेज दिया गया है। संवाद