फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10 दिन पहले चेक हो जाएंगे सभी परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके दुरुस्त कर लेनी है सारी व्यवस्था
विज्ञापन

- बोर्ड परीक्षा को लेकर आखिरी चरण में है विभागीय तैयारी

-22 फरवरी को प्रस्तावित है हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण मेें हैं। 22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले सभी केंद्र की जांच पूरी करके व्यवस्था सही कर ली जाएगी। इसके साथ ही ट्रायल कर लिया जाएगा कि सीसीटीवी कैमरे, डीबीआर काम कर रहे हैं कि नहीं। अगर गड़बड़ी होगी तो सही कर लिया जाएगा। क्योंकि बोर्ड की रिपोर्ट जाएगी कि सब ठीक है। अगर इसके बाद गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस वर्ष 60350 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षा होनी है। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन की ओर से परीक्षा केंद्र नामित किए जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पांच टीमें गठित की गई हैं। जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके कमियों को नोट कर रही हैं, और समय रहते उसे सही करने का निर्देश दिया है। परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले ही केंद्रों की कमियों को पूरी करके उसकी रिपोर्ट शासन को जाना है। रिपोर्ट जाने के बाद एक साथ रैंडम जांच करके व्यवस्था देखी जाएगी। इसलिए मुख्य रूप से सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकाॅर्डिंग काम कर रहा है या नहीं और डबल लॉक आलमारी कहां है, कैमरे की नजर मेें है या नहीं। यह सब चेक कर लिया जाएगा। रेंडम जांच में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि सभी केंद्रों का निरीक्षण करके कमियों को दूर कराया जा रहा है। शासन की मंशानुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें