-13 खिलाड़ियों का गुजरात में होने वाली नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के हुआ चयन
-गोला फेंक, भाला फेंक और लंबी कूद प्रतियोगिता में जीता पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट स्टेडियम में गुजरात में होने वाली नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-16 के दो खिलाड़ियों ने दोहरा स्वर्ण पदक हासिल किया। गोला व भाला फेंक में बालिका वर्ग से सूची सिंह व लंबी कूद व गोला फेंक में बालक वर्ग से आर्या राव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 145 बालक व 85 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें से 13 खिलाड़ियों का चयन गुजरात में होने वाली 19 वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट अहमदाबाद के लिए किया गया, जिसमें बालक वर्ग से गणेश, आर्या राव, आशीष, गौतम, रूपक गुप्ता, सत्यम और बालिका वर्ग से सुनीता, रागनी, सूची सिंह, प्रीति यादव, उजाला, नीतू राजभर, मोनिका व अंशिका यादव का चयन किया गया।
अंडर-16 बालिका वर्ग के गोला फेंक में सूची सिंह ने प्रथम, प्रिंसी गुप्ता ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में आर्या राव ने प्रथम गौतम ने द्वितीय व रूपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में रूपक गुप्ता ने प्रथम, मुकेश निषाद ने द्वितीय व दिव्यांशु गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रीति यादव ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-16 बालिका वर्ग के 60 मीटर दौड़ में उजाला ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय व अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में आर्य राय ने प्रथम, दिव्यांशु गौड़ ने द्वितीय व सोहेल खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन ग्रुप सी में करन ने प्रथम, रामकुमार ने द्वितीय व महेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मोनिका ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय व माहेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन ग्रुप ए में सत्यम ने प्रथम, राजेश ने द्वितीय व संजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में नीतू राजभर ने प्रथम, रागिनी ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग के भाला फेंक में आशीष गौतम ने प्रथम, आनंद यादव ने द्वितीय व रणवीर पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सूची सिंह ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय व प्रिंसी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 16 बालिका वर्ग की लंबी कूद रागिनी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय व प्रीति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में आर्या राव ने प्रथम, आशीष गौतम ने द्वितीय व गणेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, सोनू गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह, विनोद तिवारी, राजकुमार यादव, रागिनी सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सुमन सिंह, कमलेश मौजूद रहे।