फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 102 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडा जोल दवा

Fri, 02 Feb 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडा जोल दवा की खुराक दी गई। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय छतहरा में 102 बच्चों को दवा खिलाकर उसके लाभ के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए साल में कम से कम एक बार चिकित्सक की सलाह अनुसार कृमि की दवा का अवश्य सेवन करना चाहिए। आयु वर्ग अनुसार दवा सेवन के तरीके भी बताए गए। खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि बीआरसी क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को दवा उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे अभियान अनुसार दवा का सेवन कर लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सुरेंद्र पाल, कृपा शंकर त्रिपाठी, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, स्मिता सरन, मीना कुमारी, राम महेश यादव, इंद्रजीत प्रसाद मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें