फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में अलका ने 50 व 400 मीटर में जीता गोल्ड

Fri, 17 Nov 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम भानपुर मस्जिदिया के कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अलका ने 50 व 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिता के 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर पर निहाल ने प्रथम, दिवाकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अलका ने प्रथम, उजाला को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

100 मीटर उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में खुशी शर्मा को प्रथम, इकरा को द्वितीय स्थान मिला। बालक वर्ग में रौनक को प्रथम, श्याम सुंदर को द्वितीय स्थान मिला।
400 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका की दौड़ में अलका को प्रथम, स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग के सागर रौजा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भानपुर मस्जिदिया ने प्रथम स्थान व प्राथमिक स्तर पर तेनुहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर बालक में कंपोजिट भानपुरा रानी को प्रथम स्थान व प्राथमिक स्तर पर तेनुहार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान भानपुर मस्जीदिया रामदीन ने किया। इस दौरान राकेश वर्मा, तारिक मुस्तफा, दिग्विजय राय, मेवालाल, अनिल वर्मा, अजीजुर्रहमान, राज कुमार, राजेश कुमार, कौलेसर प्रसाद, जनार्दन शुक्ला, पवन कुमार, अकबाल हुसैन, हरिंद्र, माहिर रामपाल, राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें