फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड प्रताप जिलाध्यक्ष और दिव्य प्रकाश बने महामंत्री

Sun, 21 May 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
से‌मिनार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू महासंघ कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को सदर ब्लॉक सभागार में मनाया गया। इसमें गोरक्षा आंदोलन को धार देने पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष व महामंत्री पद पर अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह व दिव्य प्रकाश शुक्ल का मनोनयन किया गया।      
विज्ञापन

सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि ऐसा कोई कार्य न हो, जिससे कष्ट महसूस किया जाए। प्रदेश की कमान संभालने के बाद से सुशासन की कवायद शुरू हो गई है। शोहरतगढ़ विधायक अमर सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का सिद्धार्थनगर से लगाव रहा है। यहां की समस्या को भली-भांति जानते हैं। सभी समस्याओं के निस्तारण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि सीएम महंत आदित्यनाथ ने संगठन को मजबूत बनाना कर्तव्य है। प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि गोरक्षा आंदोलन को मुखर बनाने के लिए निर्देश जारी किया गया है। सीएम बनने के बाद जब भी योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मंदिर जाने का मौका मिलता है तो सर्वप्रथम गौशाला में पहुंचकर गाय की सेवा करते हैं। ऐसे में गोरक्षा आंदोलन को सफल बनाना चुनौती है।
मंडल प्रभारी सुनील शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अखंड प्रताप सिंह ने सफल सम्मेलन का आयोजन किया है। शीर्ष नेतृत्व ने इनको नई जिम्मेदारी सौंपते हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है। महामंत्री पद पर अधिवक्ता दिव्य प्रकाश शुक्ला को मनोनीत किया गया है। मंडल संयोजक पद पर राजेश सोनी का मनोनयन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बस्ती राजेश सिंह श्रीनेत, जिलाध्यक्ष हरदोई योगेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेह बहादुर सिंह, रणवीर सिंह, राजू सिंह, फलाहारी बाबा, संदीप मिश्रा, बिंदुमती मिश्रा, केतकी, रेनू, सुमन, राधिका, ऊषा शुक्ला, वीरेंद्र श्रीवास्तव और राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें