फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध जुमे नमाज की अदा फिर किया कैब का विरोध

विज्ञापन
डुमरियागंज - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नमाज अदा करने के बाद कैब के विरोध में उतरे लोग
विज्ञापन

शहर के बांसी तिराहे सहित डुमरियागंज, इटवा और बढ़नी में विरोध प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नागरिक संशोधन बिल के विरोध में (एआईएमआईएम) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिम ने शुक्रवार को बांसी तिराहे पर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए बिल को असंवैधानिक करार दिया। इसी क्रम में डुमरियागं, इटवा और बढ़नी में मुस्लिम संगठनों सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

एआईएमआईएम के जिला महासचिव निशात अली के नेतृत्व में शांति मार्च बांसी तिराहे से होते हुए सिद्धार्थ चौक तक गया। वक्ताओं ने कहा कि यह काला कानून है। इस कानून के खिलाफ संगठन विरोध करता रहेगा। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को नगर स्थित ईदगाह के मस्जिद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। मस्जिद के सामने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जमील कादरी और अरबाब फारूकी ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक को बहुमत के नशे में लोकसभा और राज्यसभा से पारित करवाना सत्ता का अहंकार है। प्रदर्शन की दौरान मौके पर एसडीएम त्रिभुवन और सीओ महेंद्र सिंह देव पहुंचे। मौके पर इस दौरान रियाज खान, अफरोज मलिक, अनवर चौधरी, अनवारुल हक, डॉ. मोहम्मद हुसैन आदि मौजूद रहे। बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार एआईएमआईएम के नसीम अहमद जिलानी के नेतृत्व में जामिया अहले सुन्नत मदरसे में जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने विरोध किया। मौके पर मो. अख्तर, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम गौश, जावेद आलम, मैनुद्दीन छोटू, जुबैर इद्रीशी, सिराज अहमद, मो. अशरफ, अदनान हुसैन आदि मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम इटवा को सौंपा। इस अवसर पर अहसन जमील खान, अफरोज खान, नादिर सलाम, खान रजा, राशिद, शाहरुख, वहीद, दिलशाद खान, साहिल राईनी, इकराम, साहिल राईन, मो. शरीफ, फजलू, अताउल्लाह राईनी, मो. शफीक, कामरान, अजीमुश्शान फारूकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें