फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स दिवस पर निकाली गई रैली, किया जागरूक

Thu, 01 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से निकाली गई एड्स जागरुकता रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एड्स दिवस पर गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर रैली निकाली गई। स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ आफिस से रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। गोष्ठी में विशेषज्ञों ने रोग से रोकथाम के उपाय बताए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल के छात्रों ने रैली निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित सीएमओ आफिस से स्वास्थ्य महकमा ने रैली निकाली। डा. डीके चौधरी ने रैली को रवाना किया। विकास भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने एड्स रोग पर रोकथाम के उपाय बताए। लोगों को बताया कि रोग से कैसे लोग संक्रमित होते है। बचाव के भी उपाय बताए। इस दौरान डॉ. पीपी राय, दीपेंद्र मणि त्रिपाठी, उस्मान, राजेश शर्मा, पीपी मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, शिवसागर दुबे आदि मौजूद रहे। चंद्रकांता ग्रामोद्योग संस्थान ने भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकाली। लोगों को बैनर, पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया।
इससे पहले बुधवार की देर शाम नगर में कैंडिल जुलूस भी निकाला। इसी क्रम में लोटन बाजार में रेडियंस एकेडमी के बच्चों ने रैली निकाली। बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबधित स्लोगन लिखे तख्तियों को लिया था। नारे लगाते हुए सभी को जागरूक कर रहे थे। इस दौरान आरके यादव, बीएन मिश्रा, वाईके चौरसिया, एएम सिंह, आशीष वर्मा, एसएस गौड़, गुलशन, सतीश पांडेय समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें