सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज मंदिर चौराहा स्थित महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर रविवार को माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन व आरती की।
विशिष्ट अतिथि राज्य निगरानी समिति के सदस्य डॉ. संजय गौतम ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि, मधुसूदन अग्रहरि, राजीव कुमार, सुशील अग्रहरि, राकेश, रवि अग्रहरि, दुर्गाशंकर, बजरंगी, अजय अग्रहरि, प्रदीप, संतोष व प्रकाश अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, महाराजा अग्रसेन की जयंती पर नवरात्र के पहले दिन अग्रहरि समाज की ओर से मंदिर चौराहे पर फलाहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।