फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम के बाद परिजन घर लेकर गए शव

Tue, 21 Apr 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया थाना क्षेत्र के योगमाया मंदिर के पास बूढ़ी राप्ती में नहाने के दौरान डूबने से मृत जूनियर डॉक्टर और छात्र के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इनमें बस्ती जनपद निवासी मृतक के परिजन शव घर ले गए। वहीं, राजस्थान प्रदेश के निवासी मृतक के शव को घर पहुंचाने का इंतजाम मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने के दौरान माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर सत्यम नायक (26) पुत्र संतराम निवासी गायघाट थाना कलवारी जनपद बस्ती और एमबीबीएस द्वितीय वर्ष 2024 बैच के छात्र सचिन महावर (22) पुत्र महेश निवासी सवाई माधोपुर राजस्थान की डूबने से मौत हो गई थी जबकि उनके साथ नहाने गए दो अन्य छात्र विनीत (22) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नखुई भरतपुर राजस्थान, नितेश (20) निवासी झुनझुनू राजस्थान को बचा लिया गया था। मंगलवार को दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शवों को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। इनमें बस्ती निवासी मृतक के परिजन शव को घर ले गए हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन की ओर से राजस्थान निवासी मृतक के शव को घर भेजने का इंतजाम किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में सुरक्षित बचे छात्र विनीत और नितेश का स्वास्थ्य बेहतर है।
विज्ञापन


यहां पहले भी हो चुके हैं हादसे

जोगिया। बुढ़ी राप्ती नदी में जोगिया क्षेत्र के ककरही व योगमाया मंदिर के पास नहाने के दौरान डूबने से मौत होने के हादसे पहले भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच साल में छह से सात डूबने के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दो बच्चों और चार युवाओं समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां नदी घाट पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण अक्सर हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है जबकि यहां पर मांगलिक कार्यक्रम और शवों के दाह संस्कार के दौरान लोग नदी में स्नान करते हैं। उन्होंने बूढ़ी राप्ती नदी में योगमाया मंदिर और ककरही घाट के पास सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें