फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हादसे के बाद भीड़ ने बस को किया आग के हवाले

Tue, 12 Mar 2024 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के पूर्वी जिला सरलाही में एक बस ने सोमवार को एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। उसे स्थानीय अस्पताल से काठमांडो रेफर कर दिया गया है। टक्कर देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। यात्रियों को उतारकर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


नेपाल के नवलपुर मलंगवा सड़क खंड के अंतर्गत मुख्यालय मलंगवा की ओर जा रही बस कविलासी नगर पालिका वार्ड नंबर 10 सलेमपुर निवासी साइकिल चालक जुगल महतो को टक्कर मार दी। हादसे में महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी। आग से बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस अधीक्षक दयानिधि ग्यावली ने बताया कि साइकिल चला रहे सलेमपुर के युगलकिशोर (55) महतो को गंभीर रूप से घायल होने के बाद मलंगवा प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर उन्हें काठमांडू रेफर कर दिया गया। हालत चिंताजनक है। सरलाही पुलिस ने कहा कि बस का ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें