फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत, गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत, गर्भवती की मौत
विज्ञापन

महिला के पति ने खुनियांव सीएचसी के चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
कहा, बाहर से मंगवाए गए चार इंजेक्शन, जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला मृत घोषित
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बढ़ाया गांव की निवासी थी मृतका
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। घरवालों के साथ खुद चलकर प्रसव के लिए बुधवार को यार मोहम्मद की पत्नी सकीना (35) खुनियांव सीएचसी पहुंची। यहां चिकित्सकों ने पहले एक इंजेक्शन अस्पताल से और चार बाहर से मंगवाकर लगवाए। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के पति ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जां की मांग की है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी यार मोहम्मद के मुताबिक वह अपनी गर्भवती पत्नी खुनियांव सीएचसी पर उसका नियमित चेकअप करवा रहा था। मंगलवार शाम को दिक्कत हुई तो अस्पताल ले गया। थोड़ी देर बाद चिकित्सकों ने घर जाने की सलाह देते हुए बुधवार को बुलाया। बुधवार को सकीना खुद पैदल चलकर अस्पताल अंदर तक गई। यहां प्रसव के लिए अस्पताल से एक इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद चार और इंजेक्शन बाहर से मंगवाकर लगा दिया गया। कुछ देर बाद अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर सीएचसी से यह कहते हुए रेफर कर दिया गया कि हालत बहुत गंभीर है। जिला अस्पताल ले जाओ। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही पत्नी को मृत घोषित कर दिया। अगर खुनियांव सीएचसी के डॉक्टर मंगलवार की शाम को ही उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दे देते तो पत्नी की जान बच जाती। चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से पत्नी की जान गई है। सकीना को चौथा प्रसव होने वाला था। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी। वहीं खुनियांव सीएचसी अधीक्षक डॉ. एम डब्लू खान से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका नंबर बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें