फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबद्धता नवीनीकरण के लिए 30 तक मौका

Mon, 25 Apr 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
jammu university - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार-बार निर्देशों के बावजूद संबद्धता के नवीनीकरण पर गंभीरता नहीं दिखाने वाले कॉलेज संचालकों पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब सख्ती का मन बना लिया है। हिदायत दी है कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 30 अप्रैल तक अभिलेख सहित फाइल पेश नहीं की गई तो नए सत्र में कॉलेज में संबंधित कोर्स का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी ने सभी संबद्ध कॉलेजों को उन सभी कोर्सों के नवीनीकरण के लिए आवेदन मांगे हैं जिनकी संबद्धता अवधि 30 जून को खत्म हो रही है। कई बार हिदायत के बावजूद कई कॉलेजों ने फाइल आगे नहीं बढ़ाई है।
छात्र हित को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन कॉलेजों को एक और अवसर देते हुए 30 अप्रैल तक आवेदन करने को कहा है। यूनिवर्सिटी के उप कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि अगर कोर्स की संबद्धता अवधि के नवीनीकरण के लिए तय समय तक कॉलेज आवेदन नहीं करते तो उन पाठ्यक्रमों में 1 जुलाई से प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन स्वयं जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें