फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ता करेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। हापुड़ घटना के विरोध में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेगा। साथ ही आमसभा की बैठक कर यूपी बार काउंसिल के निर्णय और हापुड़ बार संघ के सहयोग मांगने पर विचार कर सर्वसम्मति से निर्णय करेगा। यह जानकारी एसोसिएशन के महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय ने दी है।
हापुड़ की घटना के बाद राज्य विधिज्ञ परिषद अध्यक्ष के आवाहन पर कार्य से विरत रहकर सुरक्षा, संरक्षण एवं घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए जिले के अधिवक्ता आंदोलनरत थे। साथ ही राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जा रहा था। शनिवार देर शाम बार कौंसिल अध्यक्ष ने आंदोलन का स्वरूप परिवर्तित करते हुए सोमवार से काम पर वापस लौटने और आगे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूपरेखा जारी की गयी थी, जिससे हापुड़ बार संघ सहित तमाम जिलों के बार संघ सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर शाम हापुड़ बार संघ द्वारा बार कौंसिल के निर्णय से असहमति जताते हुए प्रदेश के सभी बार संघों से समर्थन मांगा गया है। महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय ने बताया कि बार काउंसिल के निर्णय से उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता क्षुब्ध हैं तथा सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता साथियों की भावनाओं के दृष्टिगत सोमवार दोपहर 12.30 बजे आम सभा की बैठक आहूत की गई है। इसमें हापुड़ बार एसोसिएशन द्वारा मांगे गए सहयोग एवं समर्थन के प्रकरण पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। ऐसी दशा में न्यायिक कार्य हो पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें