फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं इमाम हुसैन का बलिदान : सफदर रजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर के बैदौलागढ़ स्थित पुराना कर्बला पर बुधवार रात हुसैन-डे कार्यक्रम किया गया। इसमें मौलाना और जाकिर ने हजरत इमाम हुसैन की जिंदगी और किरदार तथा उनकी हक, सच्चाई, इंसाफ की हिफाजत के लिए दी गई कुर्बानी पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

हुसैन-डे, जलसे की शुरुआत कलाम पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद कार्यक्रम में जाकिर सफदर हुसैन ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन हर उस इंसान के लिए आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं जो हक और सच्चाई के रास्ते पर चलने का हौसला रखता है। कर्बला में इमाम हुसैन ने अपने परिवार और साथियों के साथ जो दीन ए इस्लाम की हिफाजत के लिए कुर्बानी दी, उसकी दुनिया में दूसरी मिसाल नहीं मिलती। इस दौरान मौलाना अली अब्बास, जाकिर कमाल हैदर, गुलजार अहमद, अजीम हैदर, हुसैन अब्बास, काजिम करबलाई, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें