सिविल कोर्ट बांसी के गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते अधिवक्ता। संवाद
सिद्धार्थनगर। हापुड़ व गाजियाबाद की घटना के विरोध में बांसी के अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट गेट पर अधिवक्ता संघ ने बार एसोसिएशन बांसी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध धरना दिया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। अधिवक्ता आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने हापुड़ व गाजियाबाद में बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया है। इसके बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में इस घटना की जितनी निंदा किया जाए, वह कम है। इसके बाद सभी अधिवक्ता सिविल कोर्ट गेट पर मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाने के बाद धरने पर बैठ गए। मौके पर घनश्याम भट्ट, शेषदत्त पांडेय, भृगु नारायण मिश्र, अजय पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, नीरज, आहत यादव, सुरेश यादव, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, संदीप आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद