फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रजिस्ट्री दफ्तर में अधिवक्ताओं ने जड़ा ताला, दिया धरना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
हापुड़ की घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने किया हड़ताल, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। हापुड़ की घटना के विरोध में नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर न्यायालय परिसर में धरना दिया। इसके पहले उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम न्यायिक प्रियंका चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही उप निबंधन कार्यालय नौगढ़ कार्यालय में ताला जड़ दिया, जिससे वहां रजिस्ट्री संबंधी कार्य नहीं हो सका।
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन, तहसील बार एसोसिएशन एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सिविल कोर्ट में एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन और सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां ज्ञापन सौंपने के बाद वापस सिविल कोर्ट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय ने बताया कि बार कौंसिल के निर्देश पर हापुड़ बार एसोसिएशन के सहयोग एवं समर्थन में बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में हापुड़ घटना के दोषियों के खिलाफ एवं अधिवक्ताओं के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। उन्होंने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता धनराशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने के बाद अधिवक्ताओं ने तीन घंटे तक जिला अदालत में धरना दिया। सिविल सिद्धार्थ बार की अध्यक्षता अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा ने किया, जिला बार की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्यदेव सिंह एवं संचालन महामंत्री स्वतंत्र पांडेय ने किया। तहसील बार की अध्यक्षता अध्यक्ष गणेश शंकर मणि त्रिपाठी एवं संचालन सुशील मणि त्रिपाठी ने किया तथा टैक्स बार की अध्यक्षता अध्यक्ष एचएन द्विवेदी एवं संचालन महामंत्री महातम प्रसाद गुप्ता ने किया। इस दौरान इंदु कुमार सिंह, घनश्याम उपाध्याय, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, राहुल दुबे, पवन मिश्र,राम चन्द्र चौधरी, अनिरुद्ध यादव, हरिहर प्रसाद पाठक, राहुल कन्नौजिया, बृजेश पांडेय, राजेश प्रजापति, अमित त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, राजेश मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रजिस्ट्री दफ्तर पर जड़ा ताला, पंजीयन कार्य ठप

तहसील बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल के निर्देशानुसार कार्य से विरत होकर उप निबंधन कार्यालय नौगढ़ के गेट एवं दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इससे रजिस्ट्री संबंधी कार्य ठप हो गया। कार्य बंद होने से बैनामा, हिबानामा, मुहायदावय, वसीयत आदि संबंधी पंजीयन कार्य करवाने आये लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। सरकार को राजस्व की क्षति भी हुई। जिला बार अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, तहसील बार अध्यक्ष गणेश शंकर मणि त्रिपाठी एवं महामंत्री सुशील मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें