फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोरखपुर व प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू होने पर जताई खुशी

Thu, 14 Sep 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्य सड़क परिवहन निगम ने बढ़नी के मालगोदाम चौराहे से बुधवार को प्रयागराज व गोरखपुर के लिए बस सेवाओं का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोरखपुर के लिए सुबह के समय कोई ट्रेन या बस न होने से क्षेत्रवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। इसी तरह प्रयागराज के लिए बढ़नी से कोई सीधी रेल या बस की सुविधा नहीं है, जबकि प्रतिदिन दर्जनों यात्री यहां से प्रयागराज में अध्ययनरत अपने बच्चों से मिलने, हाईकोर्ट में अपने मुकदमे की पैरवी करने व पवित्र संगम में स्नान करने जाते हैं। बस सेवाएं आने वाले समय में क्षेत्रीय लोगों के लिए लाइफ लाइन का काम करेंगी। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शीघ्र ही बढ़नी में विश्वस्तरीय बस स्टेशन भी बनेगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, एआरएम कैलाश राम, शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, ईओ अजय कुमार, प्रदीप कमलापुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें