लखनऊ व हमीरपुर में हुए अधिवक्ता के हत्या के विरोध में सोमवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। निजी सुरक्षा के लिए रिवाल्वर खरीदने व अनुदान की मांग किया।
अधिवक्ताओं के सुरक्षा संबंधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। अध्यक्ष बार एसोसिएशन अखंड प्रताप सिंह ने प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सहायक सचिव ने पत्र लिख कर अधिवक्ताओं पर हो रही घटनाओं की निंदा किया है।
बार कौंसिल के निर्देश पर प्रदेश के सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। निर्देश के अनुपालन में जिले के सभी अदालतों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे।
इस दौरान महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष रविशंकर शुक्ल, अजय कुमार चौरसिया, नवनीत कुमार द्विवेदी, सिद्धनाथ पांडेय, मनीषमणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार दूबे, धर्मेंद्र पाठक, विजय कुमार सिंह, अंजनी कुमार दूबे, कन्हैया प्रसाद पांडेय, जय बहादुर सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सालिक राम मिश्र, गोपाल मिश्र, प्रदीप कुमार सिंह, सुमीत कुमार श्रीवास्तव, मुक्ति नाथ यादव, रामसूरत यादव आदि मौजूद रहे।