फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धार्मिक कार्यों के प्रति निष्ठावान रहने का उपदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के पचऊध में गायत्री परिवार की ओर से नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा एवं पुराण की पावन कथा के आखिरी दिन बुधवार को कथा व्यास ने धार्मिक कार्यों के प्रति निष्ठावान रहने का उपदेश दिया।
विज्ञापन

नारी सशक्तीकरण वर्ष के अंतर्गत नवचेतना जागरण नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा एवं पुराण की पावन कथा गायत्री परिवार द्वारा पांचवें व आखिरी दिन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ विभिन्न प्रकार के संस्कार कराएं गए। अंतिम दिन जहां लोगों ने कई पालियों में हवन किया वहीं खूब संस्कार भी हुए। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे महायज्ञ में चौथे व अंतिम दिन सुबह से कई पालियों में श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की गईं। इस दौरान मुख्य संगीतमय दिनेश कुमार वर्मा, नन्द लाल, महादेव प्रसाद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें