उसका में शोक संतप्त परिजन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नहाने गया किशोर कूड़ा नदी में लापता, तलाश जारी
उसका बाजार। स्थानीय कस्बे के शिवाजी नगर वार्ड से सटे कूड़ा नदी में रविवार दोपहर नहाने गया किशोर लापता हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
उसका नगर पंचायत के शिवाजी नगर निवासी धीरज (16) पुत्र रामदास अपने कुछ दोस्तों के साथ बगल से बहने वाली कूड़ा नदी में नहा रहा था। पैर फिसलने से वह नदी में गहराई में चला गया। जब तक लोग पहुंचते, तब तक वह लापता हो गया। सूचना पर गोताखोर पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीएसी के गोताखोरों ने स्टीमर के साथ काफी खोजबीन की। शाम तक उसका पता नहीं चला। एसपी अमित कुमार आनंद, एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, सीओ अखिलेश वर्मा, ईओ जितेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। घटना से आहत वार्ड निवासियों ने छठ पर्व को घर पर ही मनाने का निर्णय लिया है।