फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक न बीडीओ दफ्तर खुला न एडीओ

Mon, 17 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक पर बंद पड़ा बीडीओ कक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भनवापुर। डीएम, एसपी, सीडीओ समेत जिले के अन्य सरकारी कार्यालय भले ही सुबह 10 बजे खुलते हों, लेकिन भनवापुर में बीडीओ कार्यालय का ताला कब खुलेगा कोई भरोसा नहीं। बीडीओ ही नहीं यहां एडीओ, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के कक्षों के भी खुलने का कोई समय नहीं है। सोमवार को स्थिति ऐसी ही थी। दोपहर साढ़े 12 बजे तक जिम्मेदारों का कोई अता-पता नहीं था। विभिन्न कार्यों के लिए उनसे मिलने दूर-दराज से आए ग्रामीण इंतजार में बैठे रहे, मगर साहब कब आएंगे, कोई बताने वाला भी नहीं था।
विज्ञापन

भनवापुर ब्लाक कार्यालय की यह स्थिति तब है, जब यह क्षेत्र वीआईपी श्रेणी में आता है। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष का क्षेत्र यहां से चंद किमी दूर है। खुद इस ब्लाक के प्रमुख पद की कमान सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के भयोहू के हाथों में है।
बावजूद अफसर बेलगाम हैं। 122 ग्राम पंचायतों वाले इस ब्लाक में बीडीओ, एडीओ जैसे जिम्मेदारों से मिलना टेढ़ी खीर है। मनमानी और लापरवाही के चलते जनता हलकान है। सिर्फ सोमवार ही नहीं, अलबत्ता अक्सर यहां ऐसी ही स्थिति बनी रहती है। दोपहर तक कार्यालय नहीं खुलता। अफसरों का असर कर्मचारियों पर भी है। नतीजा दूर-दराज से आने वाले ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्रामीण घंटों तक यहां-वहां भटकते हैं फिर निराश लौट जाते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामकिशोर का कहना था कि आज वह अवकाश पर थे। इसलिए दफ्तर नहीं आ पाए। ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारियों की कमी है। 122 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 6 ग्राम विकास अधिकारी हैं। इसकी कमी को दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही यह समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें