फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 तक आवेदन

Thu, 26 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी के बसंतपुर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं एवं 11वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व चयन परीक्षा 2024-25 के प्रवेश के लिए 31 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए छात्र, छात्राओं को जनपद सिद्धार्थनगर के किसी भी सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा नौ के लिए कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए एवं उनकी जन्मतिथि एक मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के मध्य होनी चाहिए। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कक्षा 10 में अध्ययनरत होना चाहिए एवं जन्मतिथि एक जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के मध्य होनी चाहिए। यह जानकारी आशुतोष मिश्र, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें