- सीसीटीवी कैमरा, शौचालय, शुद्ध पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को करना होगा मुकम्मल
- गड़बड़ी मिली तो परीक्षा केंद्र बनने पर फिर लग जाएगा ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। केंद्र बनने के लिए आवेदन करने वाले विद्यालयों की जांच करके रिपोर्ट जा चुकी है। शासन की ओर से निर्देश हुआ है कि विद्यालय को पहले से अपडेट कर लिया जाए। अगर गड़बड़ी मिली तो केंद्र पर ग्रहण लग सकता है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियांं चल रही हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन सहित कुल 208 विद्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया गया था। तहसील स्तर पर गठित टीम की ओर से आवेदन करने वाले विद्यालयों की जांच करके रिपोर्ट बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। इसके बाद केंद्र की एक सूची जारी की जाएगी और उस पर आपत्ति मांगी जाएगी। आपत्ति की जांच की जाएगी, अगर गड़बड़ी होगी तो केंद्र निरस्त भी किया जा सकता है। अभी तो केंद्र की सूची जारी नहीं हुई है, लेकिन जिन विद्यालयों में सुविधाओं का अभाव है, उन्हें सुधारने का निर्देश हुआ है। अगर एक रैंडम जांच में सुविधाएं नहीं मिली तो ग्रहण लग सकता है। इसमें सीसी कैमरा,बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय, बाउंड्रीवाॅल, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं से अपडेट करना है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालयों को सुविधाओं से लैश करने के बारे में बताया गया है। शासन से आए हुए दिशा-निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है।