बीएससी एजी, एमएससी एजी बीपीएड व एमपीएड का भी ऑनलाइन होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक जून से 10 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद प्रवेश फार्म के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।
विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान व वाणिज्य वर्ग के 20 विषयों में परास्नातक के लिए प्रवेश फार्म आया है। जबकि स्नातक के बीए, बीबीए, बीकॉम व बीएसी होमसाइंस व बीएससी के 480 सीटों में प्रवेश होना है। प्रवेश फार्म का आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन के समय छात्र जो भी डाक्यूमेंट लगाएंगे प्रवेश के समय उसका मूल कापी लाना अनिवार्य रहेगा। प्रवेश फार्म शुरू होने से छात्रों को सुविधा मिलेगी। कुलसचिव डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश फार्म का समय निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित समय में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन करके प्रवेश ले सकते है। इसके लिए उन्हें जल्द ही सूचना दी जाएगी।
अभी तक नहीं हुआ प्रवेश परीक्षा
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में अभी तक प्रवेश परीक्षा नहीं हुआ है। जबकि इस वर्ष भी विश्वविद्यालय का प्रवेश फार्म काफी देर से आया है, ऐसे में निर्धारित सीटों से 25 प्रतिशत अधिक आवेदन आने पर ही प्रवेश परीक्षा होगी। लेकिन फार्म देर से आने से आवेदन आने की संभावना कम है। इस स्थिति में निर्धारित सीटों को पूरा करने के लिए विवि को इस बार भी मेहनत करनी पड़ेगी। संवाद
बुद्ध विद्या पीठ में प्रतियोगी परीक्षाओं की भी हाेती है तैयारी
सिद्धार्थनगर। शहर स्थित बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज एक अनुदानित महाविद्यालय है। डिग्री पाठ्यक्रमों की शिक्षा के साथ-साथ कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जिसमें संघ लोक सेवा आयोग, जेआरएफ नेट और एसएससी की भी तैयारी कराई जाती है। प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। बीए के साथ-साथ एमए हिंदी में 60 सीट, एमए समाजशास्त्र में 60 सीट एवं राजनीति विज्ञान में 60 सीट पर प्रवेश हो रहा है। कॉलेज में पहले आओ पहले पाओ के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक की जा रही है। महाविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में 26650 से अधिक पुस्तक उपलब्ध हैं। साथ ही साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रम, हेल्प डेस्क और रोजगार मेले का आयोजन भी छात्रों के हित में किया जाता है। जबकि महाविद्यालय में एनसीसी एनएसएस एवं रोवर्स और रेंजर की इकाइयां उपलब्ध है। महाविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय ने कल्चरल क्लब एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटन क्लब भी स्थापित है। संवाद