फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Mon, 23 Sep 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

डुमरियागंज-बस्ती मार्ग के हल्लौर से बेवां चौराहा पर ढहाया गया अतिक्रमण

कई लोगो के नाले के ऊपर कर लिया था कब्जा, जेसीबी से किया गया ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। रविवार को एसडीएम और सीओ की अगुवाई और पुलिस व पीएसी फोर्स की मौजूदगी में डुमरियागंज-बस्ती मार्ग के हल्लौर, भॅटगवा सड़क से लेकर जबजौआ, सिकाहरा से लेकर बेंवा चौराहे तक तहसील प्रशासन की दो जेसीबी ने नाला और नाली के ऊपर अवैध रूप से निर्मित लोगो की सीडी और बाउंड्रीवाल तथा टीनशेड को ध्वस्त कर दिया।प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
रविवार की सुबह लगभग 10 बजे एसडीम डुमरियागंज डाॅ. संजीव दीक्षित, सीओ सतीशचंद्र पांडेय के नेतृत्व में डुमरियागंज पुलिस सर्किल की फोर्स के साथ दो जेसीबी लेकर हल्लौर चौराहे पर अतिक्रमण ढहाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान हल्लौर, भटगवा चौराहे से लेकर जबजौआ, सिकाहरा, तिलगडिया होते हुए बेंवा चौराहा तक चलाया गया। इस दौरान नाली के ऊपर और नाली से सटाकर बनाई गई दुकानों के अलावा पक्के घरों के बाहर लगे टीनशेड और सीढ़ियों को भी जेसीबी के माध्यम से तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर हल्लौर से महुआरा तक दिखाई दिया। लोग अपने घरों के सामने टीनशेड और अन्य निर्माण को खुद तोड़ते व हटाते दिखाई दिए। इस दौरान तहसीलदार आर के यादव, बीडीओ अमित सिंह, प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज रमेश यादव, हल्का लेखपाल देवेंद्र राठौर, गंगोत्री प्रसाद, एसआई अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इनके तोडे़ गए बाउंड्रीवाल और टीनशेड
तहसील प्रशासन की पांच दिन पहले कराई गई चेतावनी मुनादी के बावजूद नाला और नाली के ऊपर से टीनशेड और उनके अवैध निर्माण ना हटाने से एसडीएम नाराज हुए और उनके निर्देश पर कर्मचारियों ने दो जेसीबी के जरिए हल्लौर चौराहे पर बरन, रजजब अली, सलमान, जगगा, हरिप्रकाश, गुडडु, भटगवा सड़क पर हरिहर , राजू, शबलू, नेहाल, शादाब तथा जबजौआ मे हबीब, सलऊर, खुर्शीद, अकरम, समरू आदि की सीडी ,बाउंड्रीवाल तथा टीनशेड को ध्वस्त कर दिया।इस दौरान एक चाय होटल के दुकानदार का हैण्डपम्प भी ऊखाड़ दिया गया।प्रसाशन के मुताबिक हैण्डपम्प नाला के अन्दर लगा था।अतिक्रमण हटाओ अभियान को देखने के लिए भारी भीड चौराहो पर जुटी रही।
विज्ञापन



मुनादी और चेतावनी की समय सीमा बीत जाने के बाद आज डुमरियागंज- बस्ती मार्ग के हल्लौर से लेकर बेवा चौराहा तक अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के किसी भी चौराहे या रोड पर अवैध अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। अतिक्रमणकारी अगर खुद अपना अतिक्रमण हटा ले रहे हैं, तो बेहतर है। नहीं तो अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी।
-डॉ. संजीव दीक्षित, एसडीएम डुमरियागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें