फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खलिहान में हुए कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में खलिहान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा स्थायी व अस्थायी कब्जा किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर तहसील प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण खाली करवाया गया। तहसील प्रशासन की यह कार्रवाई क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में खलिहान की भूमि कुछ लोगों द्वारा स्थायी व अस्थायी कब्जा किए जाने की सूचना एसडीएम को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण खाली करवाया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राम चन्द्र प्रसाद, क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप शुक्ल, लेखपाल दिवाकर चौधरी, लेखपाल धर्मेंद्र यादव, लेखपाल आरपी यादव व ढेबरुआ थाने की पुलिस फोर्स भी मौजूद थीं। तहसील प्रशासन की यह कार्रवाई क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में शोहरतगढ़ एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद राजस्व टीम गठित कर अतिक्रमण हटवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें